फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी के आसान पेपर से परीक्षार्थियों के चेहरे पर रौनक

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के एलपी स्कूल से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गई। 12वीं की मुख्य परीक्षा बृहस्पतिवार को अंग्रेजी की विषय के साथ शुरू हुई। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से आरंभ होकर दोपहर के 1. 30 बजे तक चली। परीक्षा देकर स्कूलों से निकल रहे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर संतुष्टि के भाव दिख रहे थे। परीक्षा में करीब 2100 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने कहा कि पेपर सामान्य था। सभी सवाल अच्छे व सरल पूछे गए थे। जिले में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, एसजी पब्लिकस्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सनबीम स्कूल सहित छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा देकर लक्ष्मी पब्लिक स्कूल से बाहर निकल रहे छात्र-छात्राओं से परीक्षा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी राय दी। बबुरी स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के कुमार सौरभ ने बताया कि पेपर सरल व समझ में आने वाला था। इसलिए प्रश्नों को हल करने में परेशानी नहीं हुई। इसी स्कूल के अरुण गुप्ता ने कहा कि अंग्रेजी के प्रश्नपत्र से हमेशा डर लगता है लेकिन इस वर्ष पेपर अच्छा आया था। मानस नगर स्थित मानस कान्वेंट की छात्रा दीक्षा सिंह ने बताया कि पहले दिन अच्छा पेपर आने से लग रहा है कि बाकी पेपर भी अच्छे ही होंगे। वहीं इसी स्कूल की मुस्कान केसरी ने कहा कि पेपर हल करने के लिए मिला तीन घंटे का समय पर्याप्त था। अंग्रेजी के बाद अब गणित व विज्ञान के कठिन पेपर बचे हैं। इन विषयों के पेपर भी अंग्रेजी के पेपर की तरह आए तो अच्छे नंबर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें