फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य बनने पर ही विकास

Thu, 27 Aug 2015 01:50 AM IST
Eastern State becoming development
विज्ञापन
विज्ञापन
  यदि पूर्वांचल को अगल राज्य का दर्जा नहीं दिया गया तो पूर्वांचल का   यदि पूर्वांचल को अगल राज्य का दर्जा नहीं दिया गया तो पूर्वांचल का  विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन


उक्त विचार बुधवार को सैयदराजा के कादिराबाद  गांव स्थित बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह स्टेडियम में जय सुहेलदेव भारतीय  समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने  कही।
  उन्होंने कहा कि जब बुरे दिन थे तो प्याज 20 रुपये किलो बिकती थी। अब  जब अच्छे दिन आए हैं तो प्याज 100 रुपये किलो बिक रही है।

 मोदी ने जनता को  मूर्ख बनाकर खाता खुलवाया और गरीब जनता द्वारा जमा किए गए 500 करोड़ की  धनराशि देश के पूंजीपतियों को देकर कर्ज लौटाने का कार्य किया।
विज्ञापन


 कहा कि जनता  सरकार की मंशा को जान चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन का ढांचा  मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि वर्ष 2017 में हमारे सहयोग से ही सरकार  बनेगी।

 कहा कि पूर्वांचल में पैदा होने वाली बिजली का लाभ पश्चिम के जिलों  को मिलता है।


यह पूर्वांचल की जनता के साथ अन्याय है। कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्रवीर सुहेलदेव का नाम बोलचाल  में प्रचारित करें। इससे आप सभी की अलग पहचान बनेगी। राष्ट्रीय महासचिव डा.  संतोष पांडेय ने कहा कि लोग अपना वोट चंद स्वार्थों को पूरा करने के लिए न  बेचे।


 इस अवसर पर सालिक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सिंह, अरविंद राजभर,  शिवपाल यादव, दिनेश पाल, मृत्युंजय सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महेंद्र  राजभर व संचालन बलिराम यादव ने किया। 
विज्ञापन

विकास संभव नहीं है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें