राखी का त्योहार आते ही डिमांड बढ़ गई है। बाजार एक से बढ़कर एक डिजाइनों
की राखियों से पट गया है। बाजार में राखियों की खरीदारी भी बढ़ गई है।
दो से लेकर 600 रुपये की राखियां बाजार में भाइयों की कलाइयां सजाने के लिए उपलब्ध हैं।
राखी
खरीदने बाजार गई विकास नगर निवासिनी सरिता ने बताया कि भाई कलाई पर बांधने
के लिए उन्होंने रस्तोगी गली के समीप के एक दुकान से 600 रुपये में
अमेरिकन डायमंड जटित राखी अपने भाई की कलाई सजाने के लिए खरीदी है।
विकास
नगर की कक्षा नौ की छात्रा खुशी ने बताया कि इस बार वह अपने भाई ओम को अपनी
बनाई राखीे बांधेंगी।