सकलडीहा। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सकलडीहा भाजपा पूर्वी मंडल के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसके बाद लोगों ने चयनित पदाधिकारियों को बधाई दी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम सुंदर चौहान और मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में सकलडीहा भाजपा पूर्वी मंडल की गठन की प्रक्रिया शुरू किया गया। इस दौरान मीना विश्वकर्मा, कुमुद बिहारी सिंह, बलिराम गोंड, प्रेमशंकर पांडेय और अमरजीत राजभर को मंडल उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सतीश तिवारी और मुसाफिर प्रजापति को दी गई। इसके अलावा पूनम चौहान, मंगला मिश्रा, संतोष मौर्य, अजय सिंह, मुराहु बनवासी और नवनीत राजभर को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया। दीपक केशरी निर्विरोध रूप से मंडल कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधान सभा क्षेत्र प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी ने बधाई दी।