फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में नगर निकायों ने लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्वच्छता रैंकिंग 2020 की सूची जारी होने के बाद जिले की एक नगर पालिका सहित चार नगर निकायों ने अपनी स्वच्छता की रैंकिंग में सुुधार करते हुए लंबी छलांग लगाई है। पीडीडीयू नगर पालिका अपनी रैकिंग में 88 अंक का सुधार करते हुए 302 पर पहुंच गई है। जबकि 2019 में स्वच्छता रैंकिंग 390 थी। इसी तरह सैयदराजा नगर पंचायत 718 की रैकिंग से सुधार करते हुए 404 पर, चकिया 305 पर और चंदौली को 442 रैैंक मिली है।
विज्ञापन

आवसीय एवं नगरीय मामलों मंत्रालयों की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का आयोजन किया गया था। जिसमें देशभर से कुल 4242 नगर निकायों ने प्रतिभाग किया था। इसमें नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत शामिल रहे। इसके तहत निकायों में शौचालयों के निर्माण, साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन जैसे विषयों पर अंक निर्धारित किए गए थे। बृहस्पतिवार को मंत्रालय की ओर स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत रैकिंग जारी की गई। इसके तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका 302 स्थान प्राप्त हुआ जबकि वर्ष 2019 में यह रैंकिंग 390 थी। इसी प्रकार नगर पंचायत सैयदराजा वर्ष ने पिछले वर्ष के मुकाबले रैंकिंग में सुधार करते हुए 404 स्थान प्राप्त किया। वहीं नगर पंचायत चंदौली ने भी रैंकिंग सुधार की दिशा में छलांग लगाते हुए 442 वां स्थान प्राप्त किया। नगर पंचायत चकिया ने तीनों नगर पंचायतों में सबसे लंबी छलांग लगाई। इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में उसे 305 स्थान प्राप्त हुआ।
जिले के सभी निकायों में स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए सफाई कर्मचारियों और निकायों के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नागरिकों का सहयोग भी रैंकिंग सुधार में महत्वपूर्ण रहा है। आगे भी जनसहयोग से और अधिक सुधार लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजत कुमार रस्तोगी, जिला कोआर्डिनेटर, स्वच्छ भारत मिशन
नगर निकायों के दो वर्षो की रैंकिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें