फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News : ट्रक के धक्के से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरी ई रिक्शा, चालक जख्मी, मची अफरा तफरी

Sun, 02 Mar 2025 05:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

हाइवे पर ई रिक्शा को पीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया। घटना में चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की दोपहर सब्जी लादकर अमड़ा जा रहे ई रिक्शा को कुसी गांव के पास ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। इससे ई रिक्शा सड़क किनारे करीब 12 फीट गड्ढे में पलट गया। ई रिक्शा चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। इस प्रयास में वह घायल हो गया। उसे राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ई रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


अमड़ा गांव निवासी राजन (25) ई रिक्शा पर सब्जी लादकर अमड़ा स्थित अपने दुकान पर जा रहा था। अभी वह कुसी गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने ई रिक्शा को पीछे से धक्का मार दिया। इससे ई रिक्शा सड़क किनारे करीब 12 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया। वहीं ई रिक्शा भी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सब्जी बर्बाद हो गई।

चालक राजन ने कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन इस प्रयास में वह काफी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ट्रक चालक ने कंदवा थाने में ट्रक खड़ा कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम ने बताया कि दोनों पक्ष में सुलह समझौते की बात चल रही है। अगर तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें