पड़ाव । स्थानीय चौराहे पर शनिवार की रात एक डंपर रेलवे विभाग द्वारा लगाए गए लोहे के अवरोधक में फंस गया, जिससे बैरियर टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। डंपर का ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया।
वाराणसी के मालवीय पुल पर बड़े वाहन प्रबंधित हैं। बड़े वाहन गलती से भी मालवीय पुल पर न जाएं इसलिए पड़ाव पर लोहे के अवरोधक बनाये गए हैं। लेकिन रात को समझ न आने की वजह से डंपर घुस गया।जिससे जाम के कारण राहगीरों और रोजमर्रा कार्य से वापस घर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुजाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम ठीक करने में लगी रही, लेकिन देर रात्रि तक जाम लगा रहा। संवाद