फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गंदा पानी बहने से ग्रामीणों का आना-जाना हुआ दूभर

विज्ञापन
रहनी ब्लाक के रनिया गांव में क्षतिग्रस्त नाली। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बरहनी ब्लाक के रनियां गांव के ग्रामीण सुविधाओं के अभव में जीवन बसर करने को विवश हैं। गांव का मुख्य मार्ग तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा है। नाली ध्वस्त हो गई है। इससे हमेशा दुर्गंधयुक्त पानी मार्ग पर बहता रहता है। इससे लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कभी भी संक्रामक रोग फैल सकता है। इसकी आशंका से लोग डरे व सहमे हैं। वहीं मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों में अक्सर लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। ग्रामीण इसकी शिकायत कई बार जिलाधिकारी, पंचायत राज अधिकारी, बीडीओ को करने के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कर चुके हैं। बावजूद इसके गांव में व्याप्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। हालांकि ग्राम पंचायत अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी व एडीओ द्वारा मार्ग की जांच कर बीडीओ को रिपोर्ट सौंप दी गई है लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ है। बीडीओ का कहना है कि ग्रामप्रधान को सड़क बनाने के लिए लिखित निर्देश दिया जा चुका है। ग्रामीणों ने मार्ग को शीघ्र बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें