फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गंगा ने खतरे के निशान को किया पार, 35 गांवों में घुसा पानी

विज्ञापन
चंदौली में बाढ़ आने से बंद हुआ नावों का संचालन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/चहनिया। चंदौली में गंगा 2013 के जलस्तर को छूने को आतुर दिख रही है। 2 अगस्त की रात 12 बजे के बाद गंगा खतरे के निशान 71.26 मीटर को पार कर गई थीं। इससे करीब 35 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया।
विज्ञापन

वहीं रविवार की सुबह 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बलुआ क्षेत्र में है जहां रविवार को 200 वर्ष पुराना बरगद का वृक्ष धराशायी हो गया। नगवां पुलिस चौकी डूब गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, रविवार की शाम पांच बजे गंगा खतरे के निशान 71.26 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर यानी 71.76 मीटर पर बह रही है।
चंदौली में आखिरी बार सबसे भीषण बाढ़ 2013 में आई थी जिसमें 50 से ज्यादा गांव प्रभावित थे। इस बार भी गंगा जिस गति से बढ़ रही हैं संभावना है कि 2013 वाली स्थिति हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार को बलुआ घाट के चेंजिंग रूम, शव दाह गृह, श्मशान घाट सहित चौतरफा पानी हो गया है। तटवर्ती भुपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, महुअरिया, पकड़ी, विशुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवा कला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, बिजयी के पूरा, गणेश के पूरा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर सरौली, जमालपुर, बड़गांवा, तीरगांवा, हसनपुर,नादी निधौरा सैफपुर आदि गांवों के किसानों व ग्रामीणों में गंगा में बढ़ते जलस्तर से किसानों की हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन अब तक गंगा में समाहित हो चुकी है।
ताराजीवनपुर में भी कुरहना गांव के समीप मुगलसराय, चहनिया व पड़ाव, भूपौली मार्ग पर भी पानी आ गया है। हालांकि अभी आवागमन बाधित नहीं हुआ है लेकिन इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो सोमवार को मार्ग पर आवागमन पूरी तरह रुक जाएगा।
विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा : धानापुर। विधायक सुशील सिंह ने रविवार को क्षेत्र के नरौली, नगवा, मेंढ़वा सहित अन्य गांव का दौरा किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर सहित संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी तरह की परेशानी लोगों को न हो। करार पर स्थित घरों के लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिक विद्यालय में बने बाढ़ चौकी में पहुंचाएं। उन्होंने बाढ़ चौकी का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।
मुगलसराय के विधायक ने लिया जायजा : पड़ाव। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नाव से दौरा किया। बाढ पीड़ितों को सारी सुविधाएं मुहैय्या कराने का अधिकारियों को निर्देश दिए। बाढ़ राहत चौकी जलीलपुर पहुंचे। वहां से अधिकारियों के साथ बहादुरपुर गांव जाकर लोगों से बाढ़ से होने वाली दिक्कतों का हाल जाना और नाव से बहादुरपुर कुंडा कला, मालिया बस्ती, रतनपुर आदि गांव का दौरा किया। इस मौके पर एडीएम न्यायिक, एसडीएम मुगलसराय तहसीलदार इंस्पेक्टर मुगलसराय चौकी प्रभारी, लेखपाल, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया ,संजय पासवान, अमित गौड़ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें