फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्ती के चलते बड़ी परियोनाओं का हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों की सुस्ती की वजह से 10 से अधिक निर्माण कार्य अधर में लटके हुए हैं। कलेक्ट्रेट, चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज, नियामताबाद के महेवा में ट्रामा सेंटर निर्माण हो या फिर शिकारगंज में गरई नदी और कर्मनाशा नदी पर पक्के का काम । इन सभी कार्यों को अक्टूबर तक पूरा कर लेना था मगर अब ये नए साल में पूरे होंगे। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के कारण इन कार्यों में विलंब हुआ है। ये कार्य नए साल के मार्च- अप्रैल तक पूरे हो जाएंगे
विज्ञापन

वर्ष 2015 में नए कलेक्ट्रेट भवन निर्माण के लिए शासन से 8.80 करोड़ की धनराशि का टेंडर जारी किया गया था। लेकिन अफसरों की सुस्ती के चलते मात्र 20 फीसदी कार्य पूर्ण हुआ। बाद में रिवाइज स्टीमेट में कलेक्ट्रेट निर्माण की लागत दोगुना से अधिक बढ़ोत्तरी करके 20 करोड़ रुपये पहुंच गई। लेकिन वर्तमान वर्ष में निर्माण की मियाद पूरी होने के बाद अभी 90 फीसदी कार्य ही हो सका है। राजकीय निर्माण निगम के अभियंता एमके प्रसाद ने बताया कोरोना का काल के चलते कार्य काफी दिनों बंद रहा। लेकिन इसी वित्तीय वर्ष में मार्च तक कलेक्ट्रेट भवन को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
नगर के सकलडीहा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण कार्य राज्य सेतू निगम के द्वारा कराया जा रहा है। आरओबी का निर्माण वर्ष 2017 में तकरीबन 35 करोड़ की लागत से शुरू हुआ तो जिले के लोगों को लगा कि इसके निर्माण के बाद जाम से निजात के साथ आवागमन में सहूलियत मिलेगी। लेकिन रेलवे लाइन के हिस्से में स्ट्रील ब्रिज बनाने के लिए कई बार टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने से कार्य की गति काफी धीमा हो गया। सेतु निगम के लोगों के अनुसार फरवरी 2021 में कार्य पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

चकिया के शिकारगंज में गरई नदी पर पक्के पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग 3.3 करोड़ की लागत से करा रहा है। यह पुल चंदौली और मिर्जापुर को जोड़ता है। इसका काम भी वर्ष 2018 में पूरा होना था लेकिन अब तक अधर में में है। अब काम शुरू हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। यही हाल शहाबगंज के कर्मनाशा नदी पर भी पक्के पुल का निर्माण करीब 9.15 करोड़ सेतु निगम की ओर से कराया जा रहा है। इसके पूरा करने की मियाद भी वर्ष 2018 रखी गई थी। लेकिन बीच में काम बंद होने से अब तक अधूरा है। दो महीने पहले इसका भी काम शुरू हुुआ है। इसके पूरा होने की भी अवधि अब अगले साल मार्च रखी गई है।
कलेक्ट्रेट में होगी आधुनिक सुविधाएं
चंदौली। जिलाधिकारी कार्यालय के नए भवन में कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद होगी। इसमें चार ब्लाक बनाए गए है। प्रत्येक ब्लाक में प्रवेश के लिए अलग से गेट बनाए है। वहीं आधुनिक फायर सेफ्टी, रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया गया है। जो बारिश के पानी को बर्बाद होने से रोकेगा तो आग से बचाव किया जा सकेगा। इसके अलावा पार्किंग और पार्क भी होगा। जो कलेक्ट्रेट भवन की शोभा में चार चांद लगा देगा।
कोरोना के चलते विकास कार्यों पर असर पड़ा है। अब कलेक्ट्रेट और आरओबी निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। कार्यों की समीक्षा कर कार्यदायी संस्थाओं को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले वर्ष में दोनों परियोजनाओं का काम पूरा हो जाएगा। डा. एके श्रीवास्तव, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें