फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दवा व्यवसायी को मारी थी गोली...वीडियो आया सामने, तीन सेकेंड में हत्या; घात लगाकर बैठे थे बदमाश

Fri, 21 Nov 2025 06:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा कमलजीत सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: नगर में दवा व्यवसायी की गोली मार हत्या कर दी गई। बदमाश गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में शूटर कैद हो गया है। 
विज्ञापन
रोहिताश पाल की फाइल फोटो और सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर में 18 नवंबर की रात दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की गोली मारकर हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमे वारदात के समय की हुडी पहने शूटर की तैयारी और गोली मारने की पूरी घटना कैद हुई है। जिसमे शूटर ने मात्र तीन सेकेंड में ही दवा व्यवसायी को गोली मारी है। घटना से पांच मिनट पूर्व शूटर दुकान के विपरित दिशा में सड़क पर व्यवसायी के बाहर निकलने का इंतजार करता दिखाई दिया।

विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली के जीटी रोड स्थित पापुलर मेडिकल के संचालक रोहिताश पाल की हत्या मंगलवार की रात की गई। इसमें तीन दिन बाद घटना के समय का पूरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मृतक रोहिताश पाल की दुकान के विपरित दिशा में दुकान पर लगे सीसी कैमरे में दर्ज समय के अनुसार 10 बजकर 26 मिनट 5 सेकेंड पर हुडी पहना एक युवक सीसी कैमरे की जद में आया। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल के पास युवक 10 बजकर 26 मिनट 34 सेकेंड पर कैमरे के जद से दूसरी तरफ जाते दिखा। यानी कुल 29 सेकेंड इंतजार किया। वहीं एक अन्य कैमरे में दर्ज समय के अनुसार 10 बजकर 30 मिनट 58 सेकेंड पर रोहिताश पाल के स्टाफ ने दुकान की शटर गिराई। इसके बाद दुकान में ताला बंद किया। 

रोहिताश इसके बाद दुकान से सड़क किनारे आए। उनका स्टाफ 10 बजकर 32 मिनट 58 सेकेंड पर रोहिताश की गाड़ी साफ करता नजर आया। इस दौरान रोहिताश किनारे खड़े रहे। 

इसी बीच 10 बजकर 33 मिनट 31 सेकेंड पर हुडी पहने शूटर पीछे से आते हुए सीसी कैमरे में दिखाई दिया और 10 बजकर 33 मिनट 34 सेकेंड पर गोली मारा और धर्मशाला गली की तरफ फरार हो गया। हालांकि घटना के बाद से क्षेत्र में संगठित अपराध के पनपने की आशंका को देखते हुए व्यापारियों में डर व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें