फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चालक को आई नींद, बेकाबू पिकअप गड्ढे में पलटी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सकरारी गांव के सामने धानापुर जमानिया मार्ग पर रविवार की रात चालक को झपकी आने के कारण पिकअप बेकाबू होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इस घटना में पिकअप में दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह पांच बजे राहगीरों ने पिकअप पलटने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के जमानिया थाना के नरियावं निवासी राकेश कुमार (36) पुत्र शिव वचन सिंह भैंस बेचने और खरीदने का काम करते थे। वह रविवार को भैंस खरीद कर वाराणसी बेचने गए थे। भैंस बेचने के बाद वह पिकअप लेकर वापस आ रहे थे। आधी रात के बाद वह सकरारी गांव के समीप पहुंचे थे कि उसे झपकी आने लगी। इससे पिकअप बेकाबू हो गई और सकरारी तिराहे के पास सड़क के किनारे गड्ढ़े में पलट गई। पिकअप में दबने से मौके पर ही चालक की मौत हो गई। सुबह पांच बजे टहलने निकले गामीणों ने पिकअप पलटने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि उसके जेब से मिले आधार कार्ड से मृत चालक की शिनाख्त हुई। मोबाइल फोन से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। उसकी पत्नी बताया कि लगभग एक बजे रात में बात हुई थी। उस समय राकेश धानापुर में थे और नींद आने की बात कह रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें