फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटने से चालक की मौत, घर पर मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के चकिया-चंदौली मार्ग पर मुरकौल गांव के समीप बुधवार की रात लखनऊ में आयोजित जनवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को लेकर जा रही बस के पलट गई। दुर्घटना में जहां सभी कार्यकर्ता सुरक्षित बच गए वहीं बस में दबने से चालक की मौत हो गई। चालक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन

शहाबगंज निवासी छोटू (29) बस का चालक था। वह इलिया से मुगलसराय मार्ग पर बस चलाता था। बुधवार को बिहार के भभुआ से जनवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर रैली में शामिल होने के लिए 15 लोगों को बैठाकर लखनऊ जा रहा था। रास्ते में सवा आठ बजे के करीब मुरकौल गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। बस खंभे से जोरदार टक्कर मारकर तोड़ते हुए गढ्ढे में पलट गई। बस के खंभे से टकराने की आवाज सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने बस में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। चालक की खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह क्रेन से बस को बाहर निकालने के दौरान बस में दबा चालक का शव मिला। परिजनों को चालक के मौत की सूचना मिलते ही उनमें कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सरवरी (27), आठ वर्षीय पुत्री मुस्कान, चार वर्षीय जन्नत, छह वर्षीय सबा व दो वर्षीय जरा को छोड़ गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रात में ही खोजबीन की गई लेकिन चालक का पता नहीं चला। सुबह क्रेन से बस को बाहर निकालने पर शव बरामद हुआ। पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें