फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीसीए रामनगर को 63 रन से हराकर दृष्टि एकेडमी की टीम अंतिम चार में

विज्ञापन
दुलहीपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बीएचयू की विजेता टीम। संवाद
विज्ञापन
बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर ज्योति काॅन्वेंट अंडर- 13 अंतर स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दृष्टि एकेडमी बीएचयू ने पीसीए राम नगर को 65 रनों से पराजित कर दिया। जीत के साथ टीम अंतिम चार में पहुंच गई।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए दृष्टि एकेडमी बनारस ने 20 ओवर खेल कर 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम की ओर से महेश ने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 61 रन बनाए। दिव्यांश ने 41 रन की तेज पारी खेली। पीसीए की तरफ से अंश, अंकुश और यश ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीए ने 6 ओवर में 43 रन बना कर 4 विकेट खो दिए। इसके दबाव में पूरी टीम 17 ओवर 2 गेंद पर 96 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह टीम 65 रनों से मैच हार गई। टीम की तरफ से अंश 11, उमंग 15 और निखिल ने नाबाद 22 रन बनाए। दृष्टि एकेडमी बीएचयू की तरफ से आयुष ने 4 ओवर में 11 रन देकर 03 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

अंश और शौर्य ने भी 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच आयुष को दिया गया। मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे। अंपायरिंग इमामुद्दीन और सत्यम ने की। अगला मैच यंग स्टार बक्सर बिहार और शारदा मोहन दुलहीपुर के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें