फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क किनारे 50 घरों की पेयजल आपूर्ति ठप, गंदे पानी की निकासी की भी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पड़ाव से गोधना हाईवे तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य नगर में लोगों के लिए परेशानी का कारण बना है। नई सट्टी से आगे नाला और पाथवे निर्माण के दौरान हुई खोदाई के कारण 50 घरों की पेयजलापूर्ति पिछले चार दिनों से ठप है। वहीं नाला ध्वस्त होने के चलते गंदे पानी की निकासी की समस्या भी खड़ी हो गई है। सभासद की शिकायत के बाद सोमवार को नगर पालिका के ईओ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी समस्या के समाधान के लिए मौके पर पहुंचे । इस दौरान ईओ ने लोगों के पानी के कनेक्शन देने के निर्देश दिए। वहीं गंदे पानी की निकासी की समस्या का अस्थाई समाधान के रूप में कुछ घरों के पाइप को केसी ड्रेन में मिला दिया गया है।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में जीटी रोड किनारे काफी पुराने मकान बने हैं। कई मकान 60 साल से अधिक पुराने हो चुके हैं। नगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान नई सट्टी से आगे पीडब्ल्यूडी द्वारा नाला और पाथवे निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही है। खोदाई के दौरान नाला और पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। भीषण गर्मी में पिछले चार दिनों से 50 घरों के लोग पीने के लिए परेशान हैं। वेस्टर्न बाजार के रमेश चौहान ने नगर पालिका के प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना से इसकी लिखित शिकायत की। इसके बाद प्रभारी ईओ और पीडब्ल्यूडी और निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ईओ ने क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप कनेक्शन को जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी और कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं गंदे पानी की निकासी की समस्या के समाधान को कहा। इस संबंध में नगर पालिका के प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने कहा कि पीडब्ल्यूडी और कंपनी के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
इनसेट
बारिश के दिनों में होगी समस्या
पीडीडीयू नगर में नई सट्टी से आग नाला निर्माण के दौरान कंपनी की ओर से नगर पालिका के पुराने नाले को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ नाला ऊंचा होने के कारण लोगों के घर नीचे हो गए हैं। अब पानी निकासी की समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल अस्थाई रूप से कुछ घरों के गंदे पानी के पाइप को केसी ड्रेन में मिलवाया गया है लेकिन बारिश के दिनों में सड़क किनारे भवनों का समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इनसेट
केसी ड्रेन में डाल दिया पेयजल का पाइप
पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान कैलाशपुरी वार्ड में सड़क किनारे लगभग 30 मीटर पानी की पाइप को केसी ड्रेन में डाल दिया गया है। सोमवार को चर्चा के दौरान नगर पालिका जलकल विभाग के कर्मचारियों ने अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में पाइप में लीकेज होगा तो केसी ड्रेन में जाकर पाइप के लीकेज की मरम्मत कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें