फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। ट्यूबवेल का मोटर जलने के कारण पांच दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित कस्बा सहित प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने बुधवार को जल निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 24 घंटे में पेयजकल आपूर्ति शुरू न किए जाने पर धरना प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी। पेयजल आपूर्ति ठप होने से 20 से अधिक गांवों की तकरीबन एक लाख की आबादी में पेय जल की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

आरोप था कि कस्बा में पेयजल की आपूर्ति के लिए जल निगम विभाग की ओर से लगाए गए ट्यूबवेल का मोटर बीते पांच दिनों से जला है। इससे कस्बा सहित दो दर्जन गांवों में पेयजल की आपूर्ति ठप है। समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को भी जलनिगम के जेई का घेराव किया था। इसकी सूचना पर पहुंचे एसडीएम विजय नारायण सिंह ने जल निगम के एक्सईएन को फोन कर पेयजल आपूर्ति तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया था। इसपर एक्सईएन ने बुधवार से पानी की आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके आपूर्ति शुरू हुई। सामाजिक युवा मोर्चा के संयोजक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कहा कि सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारी आपूर्ति शुरू कराने का कोरा आश्वासन दे रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बृहस्पतिवार से पेयजल आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में दीपक जायसवाल, विनय सिंह, संदीप सिंह, आदित्य सिंह, गुलगुल सिंह, राजकिशोर सिंह, जयहिंद, सूरज राय, उमेश, शिवम, सनी, आकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें