फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में पानी नहीं होने पर यात्रियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 14 Jun 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला संवाददाता। संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन में पानी न होने से नाराज यात्रियों ने शनिवार दोपहर ट्रेन के धीना स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन मास्टर कार्यालय के समक्ष खड़े होकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। जिसके चलते काफी देर बाद ट्रेन मुगलसराय के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन


मुगलसराय जाते समय धीना स्टेशन के पास काफी देर तक शंटिंग में खड़ी रही। ट्रेन में पानी न होने से यात्रियों को इसके लिए तरसना पड़ा। ट्रेन जैसे ही स्थानीय स्टेशन पर पहुंची पानी के लिए परेशान यात्री प्लेटफार्म पर लगे हैंडपंपों की तरफ दौड़ पड़े लेकिन स्टेशन पर लगे अधिकतर हैंडपंप खराब होने के चलते कई यात्रियों को पानी के काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि धीना रेलवे स्टेशन इन दिनों उपेक्षाओं का शिकार है।

 स्टेशन पर लगे तीन हैंडपंपों में से दो हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैैं। एक हैंडपंप ठीक है लेकिन वह भी ठीक से पानी नहीं देता है। स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज  भी नहीं है। स्टेशन पर लगी छतरी एवं बैठने की बेंच भी टूटी-फूटी हैं। वहीं  स्टेशन परिसर में चारों तरफ गंदगी है। इस संबंध में इंचार्ज स्टेशन मास्टर ओमप्रकाश ने बताया कि हैंडपंप ठीक कराने के लिए लिखकर भेजा गया है। प्रदर्शन करने वालों में छोटेलाल, मु. मुजीब, विकास गुप्ता, कुमार राजू, कुमार राजेश, पंकज, विनोद, सुरेश, कैशल्या, सबीना, पार्वती आदि यात्री रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें