फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरियों का आरोपी 

Sun, 14 Jun 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला संवाददाता। मुगलसराय।
विज्ञापन
विज्ञापन
  कोतवाली क्षेत्र के डांडी के समीप शुक्रवार की देर रात गश्त के दौरान  कोतवाली पुलिस ने नगर में पिछले दो माह में हुई चोरियों के मुख्य आरोपी को  माल समेत गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने   में सफल रहा।
विज्ञापन

 पकड़ा गया अभियुक्त बबलू उर्फ कांटे नगर के काली महाल मुहल्ले   का निवासी है। पुलिस का कहना है कि वह नगर में हुई चोरी की छह   घटनाओं में शामिल रहा है। कहा कि जनपद में बबलू पर कुल दस मुकदमे दर्ज हैं जबकि वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र आदि जिलों में कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकार्ड में यह पांच हजार का इनामी भी है।

शुक्रवार की रात कोतवाली प्रभारी हमराहियों  संग डांडी ताल के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक   बाइक पर दो लोग आते दिखे। कागजातों की जांच के लिए पुलिस ने उन्हें रुकने   का इशारा किया तो वे बाइक खड़ाकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों   को दौड़ाया और एक को पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा   उठाकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


 पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस ने जब वाहन के   कागजातों के बारे में पूछा तो वह कोई समुचित जवाब नहीं दे पाया। जिसपर   पुलिस उसे कोतवाली ले आई और कड़ाई से पूछताछ करने पर  पकड़े गए युवक ने   अपना नाम बबलू उर्फ कांटे बताया जो नगर के काली महाल मुहल्ले का निवासी है। तलाशी लेने पर उसके पास से डेढ़ किग्रा चांदी के आभूषण, नगर के ईस्टर्न बाजार से चोरी   की गई एक दोनाली बंदूक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
  पूछताछ के दौरान   आरोपी ने बताया कि नगर में पिछले दो से तीन माह के अंदर हुई चोरी की   विभिन्न घटनाओं में वह शामिल रहा है। इसके अलावा बीते दिनों निशा मसाला  फैक्टरी में हुई मसाले की चोरी की घटना में भी वह शामिल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें