फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जेसीबी से हुई नाले की सफाई, घराें और गलियों से निकला गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। स्थानीय भीतरी मार्केट के घरों और गलियों में पांच महीने से भरे नाले का पानी जमा था। मंगलवार को जेसीबी और सफाईकर्मियों के साथ अधिकारियों ने पहुंचकर सफाई कराई। इसके बाद नाले का भरा पानी निकल गया।
विज्ञापन

दुलहीपुर के भीतरी बाजार में रहने वाले 1500 लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे। क्षेत्र में बनी नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई थी। इसके चलते नाला पूरी तरह से जाम हो चुका था। बारिश व घरों का पानी सड़कों और गलियों में भर गया था। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और दुर्गंध के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच सफाईकर्मियों के साथ पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी से नाले की सफाई कराई। एडीओ पंचायत मनोज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में मंगलवार को रोस्टर के तहत सफाई कराई गई। जहां-जहां नाले जाम हैं, वहां जेसीबी मशीन से सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें