फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर डॉ. पांडेय का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त होने के बाद जिले में पहुंचे डॉ. कृष्णानंद पांडेय (फौजी) का मंगलवार को पीडीडीयू नगर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन

डॉ. पांडेय ने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करेंगे। किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों के हितों, उनकी समस्याओं और अधिकारों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें