फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीपीआरओ ने तीन सफाई कर्मियों को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने काम में लापरवाही बरतने पर बिसौरी गांव के तीन सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही सदर ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के बिसौरी गांव का डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने बीते दिनों औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान गांव में कार्यरत तीन सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले। गांव में जगह-जगह गंदगी मिली। ग्रामीणों ने भी शिकायत की कि सफाई कर्मी गांव में प्रतिदिन सफाई कार्य नहीं करते हैं। गांव में तैनात सफाई कर्मी कभी-कभी आते हैं। इससे सफाई कार्य प्रभावित होता है। डीपीआरओ ने बताया कि गांव में तैनात सफाई कर्मी महेंद्र, रिंकी और सीमा देवी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें