फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डाउन उधना समर स्पेशल 14 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा-दिल्ली रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। समर स्पेशल के साथ ही नियमित ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। मंगलवार को डाउन उधना समर स्पेशल 14 घंटे और अप पाटलिपुत्र एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही। इसके चलते यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम पांच बजे तक अपलाइन की ओर जाने वाली गया-दिल्ली समर स्पेशल एक घंटे, शेखपुरा-नई दिल्ली समर स्पेशल साढ़े छह घंटे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-आसनसोल समर स्पेशल सवा चार घंटे लेट रही। इसी तरह मुंबई -दानापुर समर स्पेशल सवा छह घंटे, जयनगर- आनंद विहार समर स्पेशल साढ़े सात घंटे, सिलचर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 14 घंटे लेट रही। इसी तरह डाउनलाइन की ओर जाने वाली दून एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दानापुर- सोगारिया समर स्पेशल चार घंटे लेट रही। दानापुर-वलसाड़ स्पेशल सवा चार घंटे, जयनगर-उधना स्पेशल 12 घंटे, कोलकाता-कानपुर सेंट्रल छह घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें