फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 11 घंटे लेट रही डाउन दानापुर-पुणे स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड की शुरूआत के बाद से ट्रेनों की टाइमिंग गड़बड़ा गई है। लगातार ट्रेनें विलंब से आ रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। शनिवार को भी डाउन दानापुर- पुणे स्पेशल 11 घंटे लेट रही। वहीं आनंद विहार- पटना साहिब सवा 5 घंटे लेट रही। हावड़ा दिल्ली रूट पर अप और डाउन की अन्य ट्रेनें भी अत्यधिक देरी से आई।
विज्ञापन

शनिवार की रात आठ बजे तक पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की स्थिति देखे तो अप की ओर जाने वाली धनबाद- दिल्ली स्पेशल फेयर चार घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर 6 घंटे, इस्लामपुर- नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस सवा घंटे, मुजफ्फरपुर - आनंद विहार स्पेशल फेयर 4 घंटे लेट रही। वहीं बरौनी- सोगारिया स्पेशल दो घंटे, हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस दो घंटे, सैरंग- आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। वहीं भागलपुर- आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस चार घंटे देर रही। वहीं उधना-धनबाद 6 घंटे, पुणे-दानापुर साढ़े 5 घंटे रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली आनंद विहार- कामाख्या नार्थईस्ट एक्सप्रेस 2 घंटे, दिल्ली-गया स्पेशल फेयर 13 घंटे, भटिंडा- बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस साढे़ 3 घंटे, येाग नगरी-ऋषिकेश- हावड़ा दून एक्सप्रेस पांच घंटे, पटना- बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटे, धनबाद मैसूर स्पेशल फेयर सवा तीन घंटे, आनंद विहार- भागलपुर स्पेशल फेयर एक घंटे, दिल्ली -गया स्पेशल फेयर छह घंटे लेट रही। इसी तरह आनंद विहार- जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मूतवी- कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटे, बरौनी -राजकोट स्पेशल फेयर साढ़े 7 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस सवा दो घंटे, हरिद्वार- राजगीर स्पेशल 10 घंटे, आनंद विहार- दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस सात घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें