फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाजार न उजाड़ें, फ्लाईओवर बनवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। समाजवादी पार्टी जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को मुख्यालय पर धरना दिया गया। चेतावनी दी गई कि किसानों और व्यापारियों के खिलाफ काम करने से सरकार बाज आए अन्यथा समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। बाद में एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह को मांगों संबंधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि सड़कों को चौड़ी करने के लिए बाजार और प्रमुख गांवों को उजाड़ा जा रहा है। लोगों के घरों व दुकानों में तोड़फोड़ की बजाय फ्लाईओवर बनाकर जाम की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के पास लोग इसके लिए गुहार लगा रहे हैं लेकिन वे सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।
विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि लोगों के मकान तोड़े जा रहे हैं लेकिन उनको इतना मुआवजा नहीं मिल रहा है कि वे अपना नया घर बना सकें। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि किसानों, व्यापारियों व ग्रामीणों की अधिगृहीत भूमि और मकान का उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, योगेंद्र यादव चकरू, मुसाफिर चौहान, चंद्रशेखर यादव, औसाफ अहमद, अशोक त्रिपाठी, बाबूलाल यादव, गार्गी पटेल, चंद्रभानु यादव, बबलू यादव, यादवेश यादव, प्रभु नारायण यादव, दिलीप पासवान, नफीस अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट- राकेश यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें