फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में फर्जी डिग्री के सहारे इलाज कर रहा डॉक्टर गिरफ्तार, गोरखपुर और बिहार के अस्पतालों में भी की थी नौकरी

Sun, 14 Mar 2021 11:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

चंदौली नगर के एक मैटरनिटी अस्पताल में एमबीबीएस व एमडी की फर्जी डिग्री के सहारे ओपीडी चला रहे एक चिकित्सक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद धोखाधड़ी का खुलासा होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी ने अस्पताल के संचालक को धोखे में रखकर अनुबंध कर लिया था।

विज्ञापन


एएसपी दयाराम ने रविवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि संजय नगर स्थित आदित्य मैटरनिटी अस्पताल में गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी शैलेशचंद्र वर्मा चिकित्सक के तौर पर कार्य कर रहा था। वह पिछले डेढ़ माह से ओपीडी में मरीजों को देखता था।

अस्पताल के संचालक पंकज पांडेय ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर उक्त आरोपी की डिग्री फर्जी होने का आरोप लगाया था। शिकायत की जांच कराने पर उसकी एमबीबीएस व एमडी की डिग्री फर्जी निकली।  शनिवार को पुलिस ने निजी अस्पताल से फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसकी ओर से मरीजों के लिए लिखा गया पर्चा व अन्य अभिलेख जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी ने इससे पहले गोरखपुर के खोराबाद स्थित शिवाय हास्पिटल और बिहार में रामगढ़ अस्पताल में भी यही काम किया था। फर्जी डिग्री के सहारे दोनों अस्पतालों में डाक्टर बनकर नौकरी की थी। शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को इस तरह से तैयार कराया था कि कोई जल्दी पकड़ न सके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें