फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर न दिखे गंदगी  

Thu, 12 May 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
नाली को देखते डीआरएम
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई की व्यवस्था को देखा। उन्होंने ट्रैक की गंदगी को गंभीरता से लेते हुए पानी निकासी की व्यवस्था को देखा। नालियों को साफ कराकर निर्बाध गति से पानी निकासी की व्यवस्था का निर्देश दिया। कहा कि स्टेशन पर गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। 
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन को साफ सुथरा रखने के लिए पिछले वर्ष प्राइवेट कंपनी को सफाई का ठेकादिया गया था। तीन वर्ष के लिए दस करोड़ का ठेका मिलने के बाद ठेकेदार ने एक करोड़ की मशीन लाकर स्टेशन पर साफ सफाई तो शुरू कर दी, परंतु पिछले दिनों एक सर्वे में स्टेशन को देश के सबसे गंदे स्टेशन में एक बताया गया। इसके बाद से स्टेशन को साफ सुथरा करने को लेकर अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है। किशोर कुमार नए डीआरएम के रूप में पदभार करने के बाद से लगातार स्टेशन का निरीक्षण कर रहे हैं। दो दिन पहले उन्होंने स्टेशन पर पहुंच कर साफ सफाई की स्थिति को देखा था। यहां सर्वाधिक गंदगी ट्रैक पर दिखी। बुधवार को इंजीनियरिंग विभाग, परिचालन विभाग, चिकित्सा विभाग और ठेकेदार को साथ लेकर सुबह दस बजे स्टेशन पर पहुंचे। 
उन्होंने स्टेशन का कोना कोना छान मारने के बाद ट्रैक की गंदगी की साफ सफाई की व्यवस्था को देखा। उन्होंने पानी निकासी के लिए बनी नालियों को देखा। उन्होंने ट्रैक पर जमा पानी को नाली के सहारे स्टेशन के बाहर तालाब में गिराने का भी सुझाव दिया। चेतावनी दी कि नालियों को पूरी तरह साफ रखा जाए ताकि किसी हाल में ट्रैक पर पानी जमा न हो पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें