फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं मिलने पर डीएम ने डीपीआरओ को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को पड़या कंपोजिट विद्यालय स्थित आंगनवाड़ी केंद्र, काॅमन सर्विस सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हेल्थ वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं मिलने सहित अन्य कमियां मिलने पर डीपीआरओ को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान काॅमन सर्विस सेंटर में अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं पाया गया। यहां तैनात कर्मी राजेश विश्वकर्मा द्वारा स्टॉक रजिस्टर व अन्य रजिस्टर नहीं बनाए गए थे। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताने के साथ ही डीपीआरओ कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया। उन्होंने 15 दिन के भीतर सभी पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण देकर एक महीने में जिले के सभी काॅमन सर्विस सेंटर को पूर्ण रूप से संचालित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि एक महीने बाद निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीपीआरओ को पड़या आरआरसी सेंटर का सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में पांच साल के दौरान रीबोर कराए गए हैंडपंपों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीडीओ आर जगत साईं से दूरभाष पर बात कर निरीक्षण में पाई गई कमियों की जानकारी दी। साथ ही अविलंब अधूरे पड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए निर्देशिति किया। इस दौरान सीएमओ, बीएसए सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें