फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। देवखत स्थित महर्षि बाल्मीकि सेवा संस्थान में दो फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को डीएम नवनीत सिंह चहल मातहतों संग क्षेत्र का दौरा किए और तैयारियों का जायजा लिया। संस्थान में महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण एवं आरोग्य मेला का शुभारंभ होना है। वहां सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली के वनवासियों को संबोधित करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

वहां चल रही तैयारियों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हेलीपैड और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदहां एवं महर्षि बाल्मीकि संस्थान परिसर के भीतर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने सीडीओ, सीएमओ, डीसी मनरेगा, बीएसए, डीपीआरओ समेत अन्य अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक सीएम वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अमदहा में मुख्यमंत्री से बालिकाओं का अन्नप्राशन कराने, आयुष्मान के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड एवं परिसर में पारिजात प्रजाति के पौधे का वृक्षारोपण कराने के अलावा अभाव में जीवन गुजार रहे 100 व्यक्तियों को साइकिल वितरण कार्यक्रम का हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डीएम ने अधीनस्थों को समय पर तैैयारी पूरा करने का निर्देश दिया।
नौगढ़। जिलाधिकारी ने हेलीपैड स्थल पर स्विसकॉटेज बनाने एवं कार्यक्रम स्थल तक बैरिकेडिंग कराने के लिए कहा। साथ ही परिसर के अंदर रेड कारपेट बिछाने, डुमरिया गांव से अमदहा गांव तक जाने वाली सड़क के गड्ढों को भरने एवं प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की रंगाई पुताई का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा नौ सदस्यीय चिकित्सा टीम भी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें