कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले में धान की कटाई का शुभारंभ मंगलवार को अपने हाथों से धान की फसल काट कर किया। सदर प्रखंड के ग्राम कुकुराढ़ के किसान दीनानाथ उपाध्याय के खेत में उन्होंने ने धान कटाई की।
बेहतर उत्पादन से खुश जिलाधिकारी सहित जिला कृषि अधिकारी के अलावे अधिकारियों की ओर से किसान दीनानाथ उपाध्याय को बधाई दी गई। इस दौरान प्रति हेक्टेयर 65.36 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ। यह पिछले साल की तुलना में अधिक है। धान के बेहतर उत्पादन की उम्मीद से विभाग के मौजूद अधिकारी उत्साहित दिखे। विभाग की ओर से इस साल अधिक उत्पादन होने की संभावना जताई गई है। बेहतर उत्पादन से खुश अधिकारियों की ओर से किसान को बधाई दी गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस बार कैमूर में 1,10000 हेक्टेयर में धान की खेती हुई है।