चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शनिवार को नियामताबाद ब्लॉक के बरहुली गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं से बातचीत की और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही शिशुओं के टीकाकरण और कुपोषित बच्चों के इलाज के बारे में जानकारी ली। वहीं, गांव में जर्जर नालियां और गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ दिया जाए। इसके बाद डीएम ने गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जर्जर नालियों, गंदगी की समस्या बताई। गांव की स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने टेलीफोन कर जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।