पीडीडीूय नगर। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शनिवार को बबुरी रोड स्थित पड़यां गांव में गड़ई नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान नदी का जलस्तर बढ़ा देख उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि मिर्जापुर स्थित अहरौरा डैम से बिना सूचना के पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने अहरौरा डैम के एक्सईएन से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिया कि डैम से पानी छोड़ने की जानकारी पहले संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को समय से सतर्क किया जा सके। साथ ही चंदौली के अधिकारी मिर्जापुर प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखें। उन्होंने एसडीएम और एक्सईएन चंद्रप्रभा को जलनिकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।