फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में लाएं तेजी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान पता चला कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया लंबित है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्दी निपटारा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न विकास खंडों एवं परियोजनाओं के तहत 2355 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने शेष हैं। डेटा नॉट फाउंड, डेटा मिसमैच, विवाह, मृत्यु, आधार संशोधन तथा आधार से मोबाइल नंबर लिंक न होने आदि से संबंधित समस्याओं के कारण कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं बीडीओ को संयुक्त रूप से कार्य कर आधार संशोधन केंद्रों के माध्यम से लंबित मामलों का जल्दी निपटारा कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर पर सभी कार्यकर्ताओं की प्रोफाइल उपलब्ध है, इसलिए उपलब्ध डेटा का प्रभावी उपयोग कर लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर वर्मा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय ने बताया कि विभिन्न ब्लॉकों के स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत 1501 आशा कार्यकर्ताओं के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने शेष हैं।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के समन्वय से सभी लंबित कार्ड बनाए जाएं। बैठक में जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में डीडीओ संजय कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें