फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में बोले डीएम: पर्यटन का नया हब बनेगा औरवाटांड़ व छानपातर दरी, एडवेंचर और सुविधाओं से होगा लैस

Mon, 06 Apr 2026 04:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

डीएम ने पर्यटन अधिकारी के साथ सोमवार को औरवाटांड़ जलप्रपात का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन का नया हब औरवाटांड़ व छानपातर दरी बनेगा। यह एडवेंचर और सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी को प्रदेश व देश स्तर पर एक भव्य पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने इन स्थलों का निरीक्षण कर यहां सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि नौगढ़ क्षेत्र में स्थित ये प्राकृतिक स्थल तेजी से पिकनिक और एडवेंचर के लिए सैलानियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ऐसे में यहां एडवेंचर गेम्स, चिल्ड्रेन पार्क, वॉच टावर, कैंटीन, बैठने की व्यवस्था और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने झरनों के किनारे रेलिंग सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए, साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग और वन निगम के सहयोग से इन स्थलों पर व्यापक विकास कार्य कराए जाएंगे। अधिकारियों से सुझाव लेकर एक विस्तृत योजना तैयार की जा रही है, जिससे इन प्राकृतिक धरोहरों को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर सुविधाओं के बाद अधिक संख्या में पर्यटक यहां पहुंचेंगे और चंदौली का यह क्षेत्र पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान बनाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें