फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नहर निर्माण कार्य में घटिया सामाग्री मिली तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, डीएम ने दी चेतावनी

Mon, 08 Jun 2026 08:48 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: नरायणपुर पंप कैनाल नहर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण का निरीक्षण कर डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों और समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कराएं। 
विज्ञापन
डीएम ने कैनाल नहर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सोमवार शाम नरायणपुर पंप कैनाल नहर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों और समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लौदा गांव के समीप नहर निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने नहर के साइड स्लोप, निर्धारित ड्राइंग के अनुसार चौड़ाई, गहराई और किनारों के ढलान की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही नहर के किनारों और तटबंधों पर डाली गई मिट्टी की मजबूती और दबाव क्षमता का भी परीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों की मिट्टी को सही ढंग से दबाया जाए, जिससे पानी का दबाव बढ़ने पर कटाव की समस्या उत्पन्न न हो। इसके साथ ही उन्होंने नहर में निर्मित की जा रही पक्की दीवारों की मोटाई और मजबूती की भी जांच की तथा गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनुराग सिंह को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद तकनीकी टीम द्वारा जांच कराई जाएगी और यदि गुणवत्ता में कमी या अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने जैसी अनियमितता सामने आई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्य में मानकों के विपरीत घटिया सामग्री का प्रयोग पाया गया या कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदारों के भुगतान रोकने, जुर्माना लगाने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें; यूपी में दिनदहाड़े लूटकांड: पिस्टल की बट से मुंशी का सिर फोड़ा, डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन लूटकर भागे बदमाश 

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बसंतु की मड़ई गांव के समीप नहर के दाहिनी ओर बनाए गए डौला के कारण सड़क पर जमा मिट्टी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही डौला के तटबंध की मिट्टी को भी मजबूती से दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नहर परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है और यह सुनिश्चित किया जाए कि पानी अंतिम छोर तक के किसानों को सुचारु रूप से मिले। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनुराग सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें