फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

[डीएम लापरवाही पर नाराज

Tue, 23 Dec 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी एनके सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पत्रावलियों पर तिथि अंकित नहीं होने पर विभागीय कर्मचारियों को फटकार लगाई और कहा कि तिथियों का अंकन और सही-गलत का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर किया जाए।
विज्ञापन


 इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान शस्त्र अनुभाग में फाइलों के रखरखाव को देखकर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और इसमें सुधार लाने के निर्देश दिया।


इस दौरान पत्रावलियों को समय से प्रस्तुत नहीं करने पर शस्त्र लिपिक को जमकर फटकार लगाई। कहा कि कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करें। यह सुनिश्चित करें कि जिन शस्त्रों का लाइसेंस रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, उसे प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तुत करें। शासनादेश की फाइल बनाई जाए।
विज्ञापन


साथ ही जीपीएफ पासबुक का अंकन भी फाइल पर किया जाए। वहीं उन्होंने नाजिर को फटकार लगाते हुए कहा कि कंप्यूटर मद में जो धनराशि अवशेष है, उस धनराशि सेे तहसील कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के लिए दस रुपये की धनराशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं आने पर नाजिर को फटकार लगाई। हिदायत दिया कि आगे इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पल्स पोलियो अभियान के तहत प्राप्त धनराशि का व्यय नहीं होने    पर निर्देश दिया कि धनराशि      का आवंटन तहसीलों को किया जाए।
विज्ञापन

इस क्रम में डीएम ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि उपजिलाधिकारियों को फाइलों के रखरखाव की निगरानी के लिए तैनात करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें