अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा संभाग की बैठक रविवार को युवा संभाग के
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के आवास पर हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष संजय
श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
इस
अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यदि समाज के लोग
एकसाथ मिलकर कार्य करें तो बड़ी से बड़ी समस्या का निराकरण किया जा सकता
है। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ रतन श्रीवास्तव ने कहा कि
संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में हो रहे कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय हैं। इस
अवसर पर अरूण निगम, श्यामसुंदर लाल, शिवजी प्रसाद श्रीवास्तव, संतोष कुमार,
अभिषेक, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।