फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना-जिला अस्पताल परिसर का कर्मचारी आवास हुआ हाटस्पाट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोविड-19 संक्रमण जिला मुख्यालय पर तेजी से पांव पसार रहा है। इसकी जद में न केवल नगरीय क्षेत्र है, बल्कि स्वास्थ्य महकमे का मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल भी कोविड-19 संक्रमण की जद में आ गया हैं। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत प्रशासन की ओर से जिला अस्पताल के कर्मचारी आवास व नगर के नेहरु नगर को हाटस्पाट घोषित कर सील कर दिया है। वहीं जरूरत के सामानों को पहुंचाने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है, ताकि कोई प्रकार की परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन

मुख्यालय पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य महकमा के जिला अस्पताल के कर्मचारी आवास को सील करने के साथ ही नेहरू नगर वार्ड की बस्ती को भी बांस-बल्ली लगाकर सील कर दिया गया। इसके लिए नगर पंचायत कर्मियों नगर के पश्चिमी छोर पर नेहरू नगर स्थित मलिन बस्ती में एक कोरोना मरीज की पुष्टि होने के बाद उक्त इलाके को सील करने की कार्यवाही देर शाम तक पूरी कर ली। उधर, जिला अस्पताल के पैथालाजी में लैब टेक्नीशियन व उसके पुत्र के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद परिसर स्थित कर्मचारी आवास तक जाने वाले रास्ते को दोनों तरह से सीलकर हाटस्पाट घोषित किया गया। बताया जाता है कि जिला अस्पताल परिसर में कुल छह कोरोना पाजिटिव लोगों की पुष्टि हो चुकी है।
चंदौली। कोरोना संक्रमण से जंग लड़ने के लिए सफाई कर्मचारियों संग नगर पंचायत के कर्मचारी लगे हुए हैं। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में छह कोरोना के मरीज मिलने के बाद नगर पंचायत की ओर से सैनिटाइज कराया गया। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जिला अस्पताल के कर्मचारी आवास पहुंचकर कर्मचारियों के आवास को सैनिटाइज कराया। वहीं लोगों को कर्मचारियों को घरों में रहने की सलाह दी। कहा कि जरूरत की सामानों को पहुुंचाने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें