फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

. एक प्रवासी सहित मिले दो नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में बृहस्पतिवार को प्रवासी सहित दो नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई। दूसरी तरफ 11 संक्रमितों ने वायरस को मात दी और स्वस्थ होने पर अस्पताल से घर वापस लौटे।
विज्ञापन

पिछले दिनों भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की देर शाम आई रिपोर्ट में दो नए संक्रमित मिले। संक्रमितों में एक महिला और एक पुरुष है। इसमें पुरुष पिछले दिनों गाजियाबाद से आया था जबकि महिला चंदौली की रहने वाली है। दोनों क्रमश: धानापुर और चंदौली ब्लाक के रहने वाले हैं। महिला बीएचयू अस्पताल में गर्भावस्था में भर्ती थी तथा एक बच्ची को जन्म दी है। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं बीएचयू में डायलिसिस के लिए भर्ती एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इसके पहले बुधवार को पड़ाव इलाके के फत्तेपुर निवासी व्यक्ति की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं बृहस्पतिवार को संपूर्णानंद आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज से दस और पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय, वाराणसी से एक संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 167 हो गई। इसमें 89 एक्टिव केस हैं जबकि 75 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके है। संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें