तियरा गांव स्थित चौधरी रामदास महिला महाविद्यालय में गुरुवार को छात्राओं
को निशुल्क अघोरेश्वर कल्याणप्रद संदेश नामक पुस्तकों का वितरण किया गया।
इस
अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक प्रदीप यादव ने कहा कि अघोरेश्वर भगवान
राम जीवनपर्यंत जनमानस के कल्याण के लिए ही कार्य करते रहे। उन्होंने
जाति-धर्म से परे होकर कार्य किया।
इस अवसर पर स्वामीनाथ यादव, जगदंबा
यादव, मिथिलेश यादव, रविंद्र यादव, दुर्गा प्रसाद, रूद्र प्रताप आदि रहे।
सोनी, रोजी, रीमा पांडेय, अशोक प्रधान आदि मौजूद रहे।