विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा के नेतृत्व में साइकल रैली निकाली गई।
उक्त
रैली को पूर्व विधायक प्रभुनारायण यादव ने झंडी दिखाकर गांवों के लिए
रवाना किया। रैली पगडंडियों से होकर कई गांवों में गई। जिसमें युवा
कार्यकर्ता काफी मात्रा में रहे।
रैली सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के उकनी,
बिरमपुर, धरहरा, विशुनपुरा, गोहदा, इटवा, बलारपुर होते हुए सकलडीहा बाजार
कस्बा होते हुए सपा कार्यालय पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई।
इस अवसर पर
पूर्व विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार जनता को झूठे सपने
दिखाकर सत्ता में आ गई, लेकिन डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी जनहित में कोई
कार्य नहीं दिखाई दे रहा है।
इस अवसर पर रविन्द्र प्रताप सिंह, शशिकान्त
यादव, जोखू सिद्दीकी, सेचन यादव, द्वारिका यादव, मुन्ना सिंह, गनर यादव,
संदीप, सुरेन्द्र, पुत्तुल, अजीत यादव, सतीश यादव, बाबूलाल यादव आदि
उपस्थित रहे।
अध्यक्षता मनोज यादव व संचालन आनंद जायसवाल ने किया।