फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मॉनिटरिंग में लापरवाही और चिकित्सकों के भ्रमण न करने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेके चौहान द्वारा मॉनिटरिंग में शिथिलता बरतने और कठौरी क्षेत्र के चिकित्सक द्वारा प्रतिदिन भ्रमण न किए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी गौशाला में कोई कमी या लापरवाही संज्ञान में नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी गोआश्रय स्थलों में ठंड से बचाव के लिए अलाव, काऊ कोट (गायों के लिए ऊनी वस्त्र), पुआल, चारा-पानी, साफ-सफाई तथा बीमार पशुओं के समुचित इलाज की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। गौशालाओं में अलाव जलाने, पुआल बिछाने, शेड पर पर्दे लगाने और काऊ कोट की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें