फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वृद्ध की मौत पर विवाद, महिला बता रही पति, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। बड़ौरा बभनौली निवासी हीरालाल दुबे (62) की सोमवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे छह महीने से घर से गायब थे। बताया जाता है कि सोमवार की शाम लगभग छह बजे थाना क्षेत्र के नीदिलपुर निवासी एक महिला उनका शव लेकर उनके पैतृक गांव पहुंची और बताया कि वह हीरालाल की पत्नी है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। वहीं मृतक के भाई ने हत्या की साजिश का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


महिला का कहना था कि वह हीरालाल के साथ रहती थी। कुछ दिन से वे अस्थमा से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बीएचयू स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव देखते ही परिजन सकते में आ गए। उधर, मृतक के बड़े भाई मोतीलाल दुबे ने धानापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हीरालाल की मृत्यु साजिश प्रतीत होती है। हीरालाल की पहले ही शादी हुई थी। जिससे कोई औलाद नहीं है। हीरालाल ओझाई का कार्य भी करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि हीरालाल कभी-कभी गांव आते थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शरद गुप्ता का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें