नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायल महिला का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमदहा गांव में बुधवार को खेत में काम कर रही एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने उसे नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
अमदहा निवासी राजेंद्र की पत्नी शीला देवी (35) खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान उनके देवर के बेटे सरोज और नितेश की भैंस खेत में घुस गई। शीला देवी ने भैंस को खेत से बाहर करने को कहा जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर सरोज और नितेश ने लाठी-डंडों से शीला देवी पर हमला कर दिया। घायल शीला देवी ने किसी तरह 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।