फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर की सफाई न होने से नाराजगी

Fri, 10 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
 नियामताबाद विकास खंड  क्षेत्र के मढिया गांव के नई बस्ती के लोगों ने गुरुवार की सुबह सीवर की  सफाई न होने से  नाराज होकर जिला प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की।  आरोप लगाया कि सीवर की सफाई न होने से पानी की निकास नही हो रही है। जलजमाव  से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने अतिशिघ्र  नालें की सफाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

  गांव के लोगों का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष   निधि  से जलीलपुर गांव से लेकर दांडी ताल तक अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछायी  गयी  थी। सफाई के लिए जगह जगह चैंबर बनाया गया था। यह सफाई के अभाव में सभी   चैंबर कूडे से पट गया। कुछ चैंबर क्षतिग्रस्त होने से चौरहट नई बस्ती,   मढिया  नई बस्ती, व जलीलपुर गांव का पानी नहीं निकल पा रहा है। इसके कारण  आने  जाने में हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इसके  कारण   नारकीय स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान अनवार, नेयाज,  दानिश, साबिर,  दस्तगीर, मोइनुद्दीन, बदरू जजमानी,जानी आदि रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें