फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल मरम्मत की धीमी गति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर नौबतपुर में कर्मनाशा नदी पर अंग्रेजों के जमाने में बने पुल की मरम्मत कार्य का निरीक्षण मंगलवार की शाम एनएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेश सिंह ने किया। इस दौरान काम की धीमी रफ्तार पर निर्माण कंपनी के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। कंपनी के अधिकरियों ने तय समय पर काम पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश को बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा आदि राज्यों को जोड़ने वाले कर्मनाशा नदी पर बना फोर लेन का पुल 28 दिसंबर को क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद आनन फानन में पुल के दोनों तरफ अस्थायी पुल बनाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। वहीं अधिकारियों ने जांच के बाद क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत की बात कही। मानसून के पहले पुल को चालू करने की योजना बनाई गई लेकिन मरम्मत के लिए आवश्यक जैक सहित अन्य उपकरण जर्मनी से मंगाए जाने है। लॉकडाउन की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में विशेषज्ञों ने फोर लेन पुल के बगल में स्थित अंग्रेजों के जमाने में निर्मित पुराने पुल की मरम्मत कर आवागमन चालू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पांच जून तक समय सीमा तय की गई है। इस मरम्मत कार्य का मंगलवार की शाम पांच बजे निरीक्षण करने एनएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेश सिंह पहुंचे। उन्होंने काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। निर्माण कंपनी अधिकारी प्रियरंजन और धर्मेंद्र कुमार ने बताया की कामगारों की कुछ कमी हैं। लॉकडाउन की वजह से कुछ दिक्कत है लेकिन पांच जून तक मरम्मत का कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें