जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से झांसी स्थित यथार्थ नर्सिंग कालेज में
शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लैंगिक, घरेलू हिंसा व
बेटी बचाओ विषय पर चर्चा की गई।
इस दौरान छात्राओं को इन बिंदुओं से जुड़ी जानकारी भी दी गई।
इसका
उद्घाटन जिला जज डा. एनके बहल ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा
कि महिलाओं व पुरुषों के लिए समानता अधिकार सहित कई कानून बने हैं।
इन
पहलुओं की जानकारी व न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन
किया गया है। यहां आकर पीड़ित शिकायत कर सकता है और न्यायालय उसे न्याय
प्रदान कराता है। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट पूरी तरह से तत्पर
है। महिलाओं के लिए भी कानून बनाए गए हैं।
यदि किसी अपराध में महिला आपराधी
है, तो उसे महिला पुलिस ही गिरफ्तार कर सकती है। साथ ही रात्रि में महिला
की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। महिलाओें के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव
नहीं होना चाहिए। इसके इस अवसर पर मुरलीधर सिंह, शशिशंकर सिंह, महेंद्र
प्रताप यादव, कंचन मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।