फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की चर्चाओं का बाजार गर्म

Wed, 04 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद अब क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा इसके लिए दौड़ धूप भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


 इस बार क्षेत्र पंचायत के चुनाव में कई दिग्गजों की शर्मनाक हार के बाद उनके मंसूबे ध्वस्त हो चुके हैं। इसके बाद भी प्रमुख पद पर कब्जा जमाने के लिए चुनावी घमासान होने की संभावना है।


बरहनी विकास खंड में वर्तमान ब्लाक प्रमुख का पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है।

 प्रमुखी का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के यहां मिठाई और माला लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं चुनाव जीतने वाले बीडीसी स्कार्पियो मिलने की आस लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


कई राजनीतिक दिग्गजों के हारने का बाद अब सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम सिंह यादव का खेमा प्रमुख पद के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है।

उनके समर्थकों की मानें तो आधा दर्जन से अधिक बीडीसी सदस्य इस समय उनके पाले में हैं। वहीं कम्हरियां गांव से चुनाव जीते महेंद्र यादव भी विद्युत कांट्रैक्टर अजीत सिंह के सहयोग से पूरे दमखम के साथ मैदान में जुट गए हैं।

महेंद्र के मुताबिक पूर्वी व उत्तरी नरवन के कई गांवों के क्षेत्र पंचायत सदस्य उनके साथ हैं और कई अन्य को साथ लाने के लिए संपर्क साधा जा रहा है।

लोगों का कहना है कि सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू के खासमखास कहे जाने वाले अंगद यादव व बरहनी क्षेत्र के राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गज कहे जाने वाले महेंद्र सिंह के खासमखास श्यामनारायण यादव और ब्लाक की राजनीति में काफी दबदबा रखने वाले दुखहरन राय के भाई को बीडीसी चुनाव में मिली हार के चलते प्रमुख पद की लड़ाई का रोमांच काफी कम हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें