फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Wed, 04 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लेडुआपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने गहनों की दूकान के शटर का ताला तोड़ कर उसमें रखे दस हजार रुपये नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए।
विज्ञापन



सुबह दूकान का ताला टूटा देखकर चोरी का पता चला तो दूकान के मालिक ने इसकी सूचना लेडुुआपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया।


मलोखर गांव निवासी त्रिभुवन वर्मा और पंकज सेठ की संयुक्त रूप से लेडुआपुर गांव में गहनों की दूकान है। प्रतिदिन की तरह दोनों भाई रात आठ बजे दूकान बंद कर अपने घर चले गए।

 मंगलवार की सुबह आठ बजे दोनों दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा देख कर सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो गहनों के डिब्बे इधर उधर बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन


पंकज सेठ ने बताया कि दूकान से दस हजार रुपये नकद, चांदी के पांच जोड़ी पायल,चांदी की दस सिकड़ी, 25 पीस कान के झूमके, 4 पीस सोने की अंगुठी, 6 जोड़ी हाथ का पंजा, 10 पीस बचकाना घड़ी, हाथ की करधनी दो सौ ग्राम, 4 पीस कान के झूमके, दो पीस झाला, 25 पीस चांदी की अंगूठी, 2 सोने की अंगूठी सहित दो से ढाई लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी हुए हैं।


 त्रिभुवन वर्मा की सूचना पर मौके पर पहुंची लेडुआपुर चौकी पुलिस ने छानबीन की। आस पास के इलाके की तलाशी लेने पर पास के ही खेत में गहनों के खाली डिब्बे मिले। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही चोरी का पता लगाया जाएगा। चोरी की इतनी बड़ी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें