फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला पाठशाला पर की गई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र के सभागार में बुधवार को संकुल प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मिशन प्रेरणा के माध्यम से मोहल्ला पाठशाला के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते 10 माह से बच्चे विद्यालय से दूर हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए शिक्षक ऑनलाइन व मिशन प्रेरणा के माध्यम से गांव के मोहल्लों में पाठशाला चला रहे हैं। इनमें कोविड-19 के बचाव के लिए नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लाक के सभी विद्यालयों में सरकार की योजनाओं के लाभ की प्रगति रिपोर्ट का आंकलन भी किया गया। इस मौके पर अनिल सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, अक्षय कुमार, बलराम पाठक, रामकिशुन, योगेश सिंह, आशीष दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें