ताराजीवनपुर के खर्रा गांव में धरना देता भारतीय किशान यूनियन के सदस्य। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
ताराजीवनपुर । क्षेत्र के खर्रा हेड पर पानी नहीं पहुंचने की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शुरू हुआ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि सरकार में बैठे अधिकारी किसानों से सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले जनपद में किसानों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, जो सरकार के किसान विरोधी चेहरे को उजागर करता है । कहा कि खर्रा हेड से अगर एक फाटक भी नारायनपुर रजवाहा में खोल दिया जाए तो तमाम गांव के किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो जाएगा। समर्थन में अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष श्रवण मौर्य ने कहा कि किसानों के सवाल पर हम सभी एकजुट है। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष प्रेम नारायण मौर्य, जिला अध्यक्ष सतीश चौहान, मंडल प्रवक्ता देवमणी चतुर्वेदी, राम अवतार सिंह, मनोज यादव, संवरू राम, राधेश्याम शुक्ला, रामायन यादव, कुबेर मौर्य, अमित पांडेय मौजूद रहे।